चार मंजिला इमारत में भीषण आग से 4 की मौत, छोट गलियों ने बढ़ाईं फायर ब्रिगेड की मुश्किलें: संगम विहार इलाके से दक्षिण दिल्ली की बड़ी खबर सामने आई है. यहां से व्यस्तम तिगरी एक्सटेंशन इलाके की चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत . बताया जा रहा हैं की आग की लपेट पहले फ्लोर पर बनी जूतों की दुकान से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग को अपने लपेट में ले ली.
South Delhi: घटना के स्थान से तीन पुरुषों के शव बरामद हुए हैं . बताया गया हैं की वही दो महिलाओं को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया . मरे हुए लोगों में एक की पहचान सतेंद्र उर्फ जिमी (38 वर्ष) के रूप में हुआ है, जो इमारत का मालिक था. अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायलों में शामिल सतेंद्र की बहन अनिता (40 वर्ष) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.
छोटी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड को हुई दिक्कत
शाम 6:24 में आग की सूचना पीएस टिगरी को PCR कॉल के माध्यम से मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि इमारत ग्राउंड फ्लोर की फुटवियर दुकान से उठी हुई आग की लपटों में पूरी तरह घिरी हुई है. छोटी – छोटी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा रहा है.घटना स्थल से तीन पुरुषों के शव बरामद किए गए. वहीं दो महिलाओं को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया . मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीमों को बुलाकर विस्तृत जांच शुरू हुई. आग लगी या किसी ने लगाई हैं. इसका पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच अभी जारी है. जाने क्या हैं सच.
