बहराइच हिंसा कांड पर बड़ा फैसला : रामगोपाल की हत्या में एक को फांसी, 9 को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 अक्तूबर 2024 को भड़की हिंसा के मामले में आज कोर्ट ने अपना कड़ा फैसला सुना दिया। इस घटना में 22 वर्षीय रामगोपाल की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
लगभग एक साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत में आज सभी 11 आरोपियों को पेश किया गया . सबूतों, गवाहियों और जांच रिपोर्टों का गहराई से अध्ययन करने के बाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने माना कि सरफराज ने घटना में केंद्रीय भूमिका निभाई और उसकी कार्रवाई समाज में भय और अशांति फैलाने वाली थी.
इसके अलावा, मामले में शामिल अन्य 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हिंसा के दौरान इन सभी ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी और भीड़ को उकसा कर माहौल को और बिगाड़ा.

Aaj ka Mausam :दिल्ली NCR में भयंकर सर्दी का अलर्ट, पड़ेगा घना कोहरा, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
फैसला सामने आते ही कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। इलाके के लोगों ने भी इस फैसले को लेकर राहत महसूस की है, क्योंकि यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ था. परिजन और स्थानीय लोग इसे न्याय की जीत के रूप में देख रहे हैं.
इस निर्णय के बाद पुलिस और प्रशासन ने दोहराया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
