एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जब कार तेज गति से हाईवे पर जा रही थी। अचानक सामने चल रहे कंटेनर में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को कार से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया.
पुलिस ने कंटेनर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
