National Herald Case:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। FIR में तीन कंपनियों — AJL, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज — के नाम भी शामिल हैं।
ईडी ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपने के बाद यह FIR 3 अक्टूबर को दर्ज हुई।
FIR के मुख्य आरोप
•कांग्रेस की कंपनी AJL का अधिग्रहण धोखाधड़ी से किया गया
•AJL की संपत्ति लगभग 2000 करोड़ रुपये
•यंग इंडियन के जरिए किया गया अधिग्रहण, गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी
•कोलकाता की फर्जी कंपनियों से यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का आरोप
•केवल 50 लाख में AJL का टेकओवर
कौन-कौन शामिल?
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
सैम पित्रोदा
3 अन्य व्यक्ति
AJL, Young Indian, Dotex का भी नाम
दिल्ली पुलिस जल्द ही AJL के शेयरधारकों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
क्या है पूरा विवाद?
National Herald Case:नेशनल हेराल्ड केस में 2008 से 2014 के बीच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। 2014 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था।
9 अप्रैल को गांधी परिवार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।
कांग्रेस का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और ईडी केंद्र के दबाव में कार्रवाई कर रही है।
