Hong Kong fire incident:हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर एक भयानक आग ने एक ऊँचे आवासीय कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया, इसे कई दशकों में हुई सबसे गंभीर घटनाओं में से एक माना जा रहा है। आग 32 मंजिला इमारत के बाहरी हिस्से पर लगे मचान से भड़की, जहाँ बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था। यह अग्नि इतनी तेजी से फैली कि कॉम्प्लेक्स के आठ में से सात टावर प्रभावित हो गए।
मचान पर ज्वलनशील फोम शीट और बांस का उपयोग किया गया था, जिससे आग ने चंद क्षणों में टावर को अपने गिरफ्त में ले लिया। तेज हवाएं लगातार लपटों को ऊपर की ओर धकेलती रहीं, जिससे बचाव कार्य और भी कठिन हो गया। इस भीषण आग में अब तक 44 लोगों की जान जाने की जानकारी मिली है।
**44 लोगों की जान चली गई, 279 का पता नहीं चला**
गुरुवार सुबह तक आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका, और इमारत के अंदर का तापमान बेहद उच्च बना हुआ था। इससे दमकलकर्मियों को अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस भयानक अग्निकांड में अब तक 44 मौतें हुईं हैं, और 279 लोग लापता हैं। 900 से अधिक लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है।
इस आपदा में एक 37 वर्षीय दमकल कर्मी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गर्मी के कारण बेहोश हो गया। कई निवासी धुएं और जलन के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 29 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बचाव दल रातभर आग से निपटने में जुटे रहे।
*1980 के दशक में बना था कॉम्प्लेक्स*
आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के शक में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि क्या कॉम्प्लेक्स की निर्माण सामग्री और सुरक्षा इंतजाम मानकों के अनुरूप थे। इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण 1980 के दशक में हुआ था, जहां लगभग 4800 लोग निवास करते हैं।
*घटना के समय यहां व्यापक मरम्मत का कार्य चल रहा था।*
Hong Kong fire incident:हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन ली ने बताया कि सरकार इस समय आपदा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगी और 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव से संबंधित सभी सार्वजनिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है। इसी बीच, चीन के राष्ट्रपति शी…
