UP BJP Government SIR Update: चौंकाने वाला खुलासा, खुद बीजेपी की बढ़ी टेंशन!

उत्तर प्रदेश में चल रहा गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) अब नया राजनीतिक मोड़ ले आया है। जिस SIR को लेकर बीजेपी लगातार विपक्ष पर हमलावर रही थी, वही अभियान अब सत्ताधारी पार्टी के लिए परेशानी का कारण बनता दिख रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में SIR का करीब 80% काम पूरा हो चुका है, लेकिन कई जिलों में डेटा सत्यापन और पुनरीक्षण की प्रक्रिया अभी बाकी है . इसी वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांग लिया है, ताकि अभियान को पूरी तरह से निष्पक्ष और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके.
Accident :ट्रक-बस टक्कर में लगी भीषण आग, बलरामपुर में तीन लोगों की मौत, जले शवों की पहचान मुश्किल
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि SIR के चलते मतदाता सूची में बड़े बदलाव संभव हैं, जिनका असर आगामी चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। अब सभी की नजर केंद्रीय चुनाव आयोग के फैसले पर है कि अतिरिक्त समय मंजूर होता है या नहीं.
