Cg News:छग टीचर्स एसोसिएशन की पहल के तहत जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने जानकारी दी कि ठंड के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बदलाव के तहत जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मदरसा स्कूलों के संचालन के समय में आगामी 31 जनवरी तक परिवर्तन किया गया है।
*जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी की गई आदेश*
नई समय सारणी के अनुसार, द्वि-पाली में चलने वाले विद्यालयों के लिए कनिष्ठ विद्यालयों का समय सुबह 8:30 से 12 बजे तक और वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:15 से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। एक पाली में ऑपरेट होने वाले स्कूलों के लिए, सोमवार से शुक्रवार तक कक्षाएँ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगी, जबकि शनिवार को यह समय सुबह 8:30 से 12:30 बजे तक रहेगा।
Cg News:यह भी जानकारी दी गई है कि टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से मिला था, जिसमें ठंड के कारण विद्यालयों के समय में बदलाव की अपील की गई थी। इस अपील के बाद ही नया आदेश जारी किया गया है।
