Gold Rate 2025 and 2026 : 2025 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है, हालाकी रिपोर्टों में कहा गया हैं की 2025 मे सोने ने कई निवेशों को पीछे छोड़ते हुए अच्छा रिटर्न दिया — इसने इक्विटी मार्केट के बजाय स्थिरता दी .और इससे भी ज्यादा बड़ी बात यह है की 2025 मे सोने के बढ़ते दाम ने सबको हैरान कर दिया .
दिल्ली सर्राफा बाजार के बढ़ती संख्या के मुताबिक , इस साल सोने के दामों में प्रति ग्राम 50 हजार से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, आइये जाने आने वाले साल मे सोना सस्ता होगा या मंहगा ?
सोने की कीमतों में और वृद्धि ,लेकिन गिरावट या स्थिरता का मौका भी :
2025 में सोने के दामों ने हर महीने किया हैरान . निवेश के लिए सोने को बेहतर विकल्प मानने वाले निवेशक इस साल मालामाल हुए. इस सबका दायरा वैश्विक आर्थिक और मौद्रिक नीतियों पर निर्भर रहा.
दिल्ली सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में विदेशी बाजार में सोने के दामों में 60 फीसदी की महंगाई देखने को मिली, वहीं, निवेशकों को सोने में करीब 67 प्रतिशत का रिटर्न मिला. सोने की कीमतों में भी साल 2025 में प्रति ग्राम 50 हजार से ज्यादा का ऊँची कीमत देखने को मिली .
एक जनवरी 2025 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब था, जोकि आज 9 दिसंबर 2025 को करीब एक लाख 30 हजार रुपए के पार पहुंच गया है. यानि करीब 11 महीने में 50 हजार से ज्यादा का मुनाफा.
आने वाले समय में सोना सस्ता होने के प्रीडिक्शंस ने पूरा साल जिन लोगों को सोने की खरीद से दूर रखा, उन्हें अब महंगा सोना खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. साल 2026 में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार नहीं है.
महंगाई के मुख्य कारण सोने के दामो मे देखने को मिली .
सोने के दामों में इस साल करीब 60 फीसदी का बढ़ोत्रि देखने को मिली .साल 2025 में सोने की कीमतों में 50 हजार के उछाल को मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) के राहुल कलंत्री इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमतों के बढ़ते रेट को एक कारण मानते हैं.

डॉलर के मुताबिक कमजोर होता रुपया सोने के लगातार बढ़ते रेट को उसका मुख्य कारण बताया हैं , दुनिया में साल 2025 में भारत और पाकिस्तान के साथ कई देशों में युद्ध के कारण बने, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दर में कटौती ने भी भारत में सोने की मांग को बढ़ाया. इसी वजह से सोने ने 2025 में निवेशकों को सबसे ज्यादा प्रॉफिट दिया.यह भू राजनीतिक तनाव भी सोने के दामों में वृद्धि का अहम कारण है.
2026 में सोना कैसे होगा सस्ता? मुख्य कारण
अमेरिकी अर्थव्यवस्था अगर ऐसे ही 2026 में तेजी से बढ़ती रहे तो डॉलर मजबूत होगा और रुपया कमजोर होगा . वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2026 में सोना सस्ता होने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता, अगर ऐसे हालात बनते हैं.
रुपये के कमजोर होने से सोने के दाम 5 से 20% तक कम हो सकते हैं. मौजूदा हालात तो यही बताते हैं कि साल 2025 की तरह 2026 में भी सोने के दामों में 15% से 30% की बढ़ोतरी होने का अनुमान बताया हैं. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने. काउंसिल के मुताबिक, अमेरिका ब्याज दरें घटाएगा तो भी सोने के दाम बढ़ेंगे.
दो देशों में युद्ध के हालात बनते हैं तो भी सोना महंगा होगा. वहीं, इस साल सोने में मिला जबरदस्त प्रॉफिट भी नए निवेशकों को सोने में इनवेस्टमेंट के लिए मजबूर करेगा. यह भी सोने के दामों में बढ़ोतरी होने का एक कारण होगा.
