Goa नाइट क्लब में आग लगने से 25 की मौत List आई सामने : गोवा अरपोरा नाइट क्लब में भयानक आग लगने से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , मरने वाले लोगों की लिस्ट आई सामने . लिस्ट के द्वारा पता लगाया जा रहा है कि मरने वाले 25 लोग किस-किस राज्य के रहने वाले हैं.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क पर गुंडागर्दी पर जताई कड़ी नाराज़गी

नाइट क्लब में धमाके के बाद आग लगी थी और लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में घुस गए थे.
Goa fire killed 25 people list come out: बताया गया हैं कि मरने वालों में चार लोग नेपाल के निवासी थे, और चार लोग दिल्ली के निवासी थे , इसमें उत्तराखंड के भी पांच लोग शामिल थे. पूरी जाँच के बाद पता चला कि इस लिस्ट में महाराष्ट्र, झारखंड ,उत्तरप्रदेश, असम, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल और दार्जलिंग के लोगों के भी नाम सामने आये .
उत्तरप्रदेश के दो लोग हैं, झारखंड के तीन, महाराष्ट्र के दो, असम के दो, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल और दार्जलिंग के एक-एक लोग शामिल है. इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से शुरुआती जानकारी मिलने के बाद संपर्क किया है.
गोवा के सीएम से उत्तराखंड के सीएम ने क्या कहा आइये जानते हैं?
गोवा अग्निकांड में उत्तराखंड के पांच लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के सीएम धामी ने तुरंत संज्ञान लिया. उत्तराखंड के सीएमओ ने आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीएम धामी ने घटना स्थल पर जाँच करने के लिए गोवा में अपने समकक्ष से फ़ोन पर बात की.
और उन्होंने गोवा सरकार से निवेदन किया कि यदि प्रभावित व्यक्तियों में से किसी की पहचान उत्तराखंड के निवासी के रूप में होती है तो वह उनके परिवारों को तुरंत सूचित करें और यह सुनिश्चित करें कि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने सहित सभी आवश्यक सहायता प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाए.
धामी को आश्वासन देते हुए नजर आए गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ?
गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने धामी को आश्वासन देते हुए बताया कि पीड़ितों को पूरी प्रशासनिक सहायता और घायलों को उचित ट्रीटमेंट दी जा रही है. सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तराखंड सरकार ने घटनाक्रम पर नज़र रखने के लिए एक इंटरनल सिस्टम बनाया .
इस बीच, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने इस घटना से जुड़े चार लोगों की गिरफ़्तारी की पुष्टि की और पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.
प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
