Jammu‑Kashmir — आज का मौसम : जैसा की आप देख रहे हैं आज का मौसम जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे उतरी राज्यों में तेज ठंडी हवा चलने से पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया .
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पुलवामा में न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रात का टेम्परेचर फ़्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्रीयाँ नीचे चला गया जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई . अधिकारियों द्वारा आई सूचना के अनुसार जम्मू और कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडी जगह बताई गई , जहां पारा माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
जबकि पुलवामा में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी के बारामूला में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हैं , जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

बताया जा रहा हैं आज 10 दिसंबर को जम्मू में ज्यादा से ज्यादा टेम्परेचर लगभग 24°C और कश्मीर (श्रीनगर) में 10°C रहेगा और कुछ इलाकों में कम से कम टेम्परेचर फ़्रीजिंग पॉइंट के पास या उससे भी नीचे होने की संभावना हो सकती हैं .
कश्मीर में पारा सबसे ज्यादा कहां कहा गििरा आए जाने
गुलमर्ग = -5.5°C
बारामूला = -4.5°C
शोपियां = -4.3°C
कुपवाड़ा = -4.2°C
पुलवामा = -3.7°C
हालांकि कभी-कभी बादल छाए रहने की संभावना लग रही है और मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू और कश्मीर में ज्यादातर मौसम सूखा रहने का भी अनुमान लगाया है .
दिन की शुरुआत मे हल्के बादल छाए रहने की संभावना हैं ,जिसके बाद दोपहर या शाम को आसमान में आमतौर पर बादल छाए ही रहेंगे. 12 दिसंबर को, IMD ने कम से कम माइनस 2 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा 11 डिग्री के करीब टेम्परेचर रहने का अनुमान लगाया है.
