RBI updatebNews:बैंक से ऋण लेने वाले और लोन की किस्तें चुकाने वाले लाखों लोग 5 दिसंबर का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा, और संभावना जताई जा रही है कि वह ब्याज दरों में कटौती कर लोगों को राहत देगा। इस संबंध में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अर्थशास्त्रियों के बीच एक सर्वेक्षण किया है, जिसमें अधिकांश ने कहा है कि RBI ब्याज दर में कमी करेगा। इन अर्थशास्त्रियों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक 5 दिसंबर को अपनी रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है, जिससे ब्याज दरें 5.25 प्रतिशत हो जाएंगी। यह दर 2026 तक स्थिर रहने की उम्मीद है।
यदि ऐसा होता है, तो ना केवल होम लोन बल्कि कार लोन और अन्य बैंक कर्ज भी सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा होम लोन की ईएमआई में भी कमी आएगी।
*महंगाई बड़ा फैक्टर*
वास्तव में, खाद्य पदार्थों की कीमतों में काफी गिरावट और जीएसटी दरों में कमी के चलते, अक्टूबर में महंगाई दर 0.25% के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गई है, जिससे ब्याज दरों में कमी का अनुमान और मजबूत हुआ है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस सप्ताह संकेत दिया कि हाल के आर्थिक आंकड़े यह दर्शाते हैं कि ब्याज दरों में कमी की संभावना मौजूद है। आरबीआई ने साल की पहली छमाही में कुल मिलाकर 100 बेसिस प्वाइंट की दर में कटौती की है। हालांकि, अगस्त और अक्टूबर की मौद्रिक नीति बैठकों में ब्याज दरों के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है।
सर्वे में कितने लोग पक्ष में
इसी बीच, रॉयटर्स द्वारा किए गए एक सर्वे में शामिल 80 अर्थशास्त्रियों में से 62 ने अनुमान लगाया है कि आरबीआई 3-5 दिसंबर के बीच होने वाली नीति बैठक में रेपो रेट को घटाकर 5.25% तक ला सकता है।
RBI updatebNews:कई ब्रोकरेज फर्मों ने ब्याज दरों में कमी की संभावना के बारे में अपनी राय व्यक्त की है। मॉर्गन स्टेनली ने अपनी हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर 2025 में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कमी कर सकता है। यदि ऐसा होता है, तो दिसंबर में रेपो दर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
