EPF Passbook Alert:यदि आपकी ईपीएफ पासबुक में सितंबर और अक्टूबर 2025 की सैलरी का विवरण अपडेट नहीं हुआ है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। ईपीएफओ (EPFO) ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों महीनों का डेटा वर्तमान में प्रोसेसिंग में है।
इसका कारण ईसीआर लेजर पोस्टिंग सिस्टम का हालिया अपडेट है। इस कारण से कुछ दिनों के लिए आपके योगदान की जानकारी पासबुक में दिखाई नहीं देगी। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, जानकारी अपडेट हो जाएगी। संगठन ने बताया है कि यह देरी अस्थायी है और जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
ईपीएफओ (EPFO) ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी करते हुए कहा है की,
“सितंबर-अक्टूबर 2025 के वेतन महीनों के लिए पासबुक अपडेट, नए ECR लेजर पोस्टिंग के कारण प्रोसेस में हैं। योगदान का अस्थायी रूप से दिखाई न देना कुछ दिनों तक संभव है। असुविधा के लिए खेद है।”
EPFO ने बताया है कि यह परेशानी बस कुछ दिनों की है। अपडेट होने के बाद आप अपनी योगदान राशि और बैलेंस आसानी से चेक कर सकेंगे।
ईपीएफ पर कितना मिलता है ब्याज?
पिछले वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.25% तय की गई है। सरकार ने इसे मंजूरी भी दे दी है। यानी निवेशकों को इस साल 8.25% रिटर्न मिलेगा।
बैलेंस की जांच करना अब हुआ और भी आसान
पासबुक लाइट की मदद से। ईपीएफओ ने अपनी नई सुविधा, पासबुक लाइट (EPFO Passbook Lite), की शुरुआत की है। इस सुविधा के जरिए सदस्य अपने योगदान, निकासी और बैलेंस की जानकारी सीधे सदस्य पोर्टल पर देख सकते हैं। अब उन्हें अलग से पासबुक पोर्टल खोलने की आवश्यकता नहीं होगी।
ईपीएफओ पोर्टल पर कैसे देखें ईपीएफ पासबुक?
स्टेप-1: UAN मेंबर ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) पर विजिट करें
स्टेप-2: यहां UAN नंबर और पासवर्ड फिल करें
स्टेप-3: फिर मोबाइल OTP वेरिफिकेशन करें
स्टेप-4: लॉगिन के बाद Passbook Lite पर जाएं और डाउनलोड करें
उमंग एप से कैसे चेक करेंगे ईपीएफ पासबुक?
स्टेप-1: UMANG App डाउनलोड कर लॉगिन करें
स्टेप-2: सर्च में EPFO लिखें
स्टेप-3: View Passbook पर क्लिक करें
स्टेप-4: UAN नंबर डालें
स्टेप-5: OTP सबमिट करें
स्टेप-6: Member ID चुनकर पासबुक डाउनलोड करें।
EPF Passbook Alert:ईपीएफ ने बताया है कि पासबुक अपडेट जल्द ही शुरू हो जाएगा। फिलहाल बस थोड़ा इंतजार करें और नई पासबुक लाइट सुविधा का फायदा उठाएं।
