Oplus_131072
Adhar rules update:आधार कार्ड (Aadhaar New Rules) आज सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक की पहचान बन चुका है। इसका सही उपयोग तभी संभव है जब इसमें दर्ज सभी जानकारियाँ सटीक और अपडेटेड हों। पहले आधार की डिटेल्स में बदलाव करने के लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते थे, जिससे प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो जाती थी।
ये प्रोसेस काफी समय लगा देता था ।UIDAI ने यही प्रोसेस अब और आसान कर दिया है। अब नाम, पता और जन्मतिथि बदलने के लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी। एक ही डॉक्यूमेंट से सारा काम हो जाएगा।
नियम में क्या बदलाव किए गए हैं?
आधार कार्ड में डिटेल्स बदलने के लिए अभी प्रूफ ऑफ आइडेंटी (Proof of Identity) और(Proof of Address) के तहत डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने की जरूरत पड़ती थी ।और आपको अलग-अलग डॉक्यूमेंट देने होते हैं।
लेकिन अब एक ही डॉक्यूमेंट सबमिट करने पर सारा काम करा सकते हैं। लेकिन इसका शर्त यह है कि इस डॉक्यूमेंट में नाम, पता, फोटो जैसी सभी डिटेल्स होनी चाहिए।
कितनी बार बदल सकते हैं डिटेल्स
नाम-
आधार कार्ड में दर्ज नाम आप दो ही बार बदल सकते हैं।
लिंग
आधार कार्ड में दर्ज लिंग आप नहीं बदल सकते।
पता और मोबाइल नंबर
Adhar rules update:इसके साथ ही आप आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर कितनी भी बार बदल सकते हैं।
