Oplus_131072
Ration Card :राशन कार्ड आम आदमी का सहारा है। इस कार्ड के जरिेए किफायती या मुफ्त राशन लिया ले सकते हैं । सरकार ने हाल ही में राशन कार्ड से 2.25 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए हैं कई लोग ऐसे थे, जो मृतक व्यक्तियो के नाम पर लंबे समय से राशन ले रहे थे।
ऐसे लोग लाभ ले रहे थे, जो लाभ के पात्र नहीं थे। सरकार लगातार इसकी जांच में जुटी हुई है। उनका मानना है कि राशन कार्ड से मिलने वाले किफायती या मुफ्त राशन का फायदा केवल जरूरतमंद लोगों को मिलनी चाहिए।
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फालो करें:-
स्टेप 1- सबसे पहले आपको nfsa.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां राशन कार्ड वाले ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 3- इसके बाद Ration Card Details on State Portals पर क्लिक करें।
स्टेप 4- यहां अपने राज्य, जिला और ब्लॉक का नाम इत्यादि मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर दें।
स्टेप 5- अब राशन दुकान और कार्ड टाइप सिलेक्टर करें।
स्टेप 6- ये सभी स्टेप्स पूरा करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा, तो इसका मतलब है कि राशन कार्ड एक्टिव है। अगर नहीं, तो इसका मतलब आपका नाम कार्ड से हट चुका है।
Ration Card :अगर आप राशन कार्ड या राशन विक्रेता से जुड़ी कोई भी शिकायत करना चाहते हैं। तो अपने राज्य के फोन नंबर की डिटेल्स एनएफएसए (NFSA) पर जाकर ले सकते हैं।
