Paytm :Paytm users के लिए अच्छी खबर है।वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm Share Price), जो पेटीएम पेमेंट सर्विसेज (Paytm Payment Services) का संचालन करती है, ने बुधवार को बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिल गया है।
इससे पहले कंपनी को अगस्त में इस लाइसेंस के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिली थी। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में पेटीएम ने कहा कि 26 नवंबर को RBI ने उसे पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए ऑथराइजेशन सर्टिफिकेट जारी किया है। यह लाइसेंस पेटीएम की स्थिति को एक प्रमुख ऑनलाइन मर्चेंट पेमेंट प्रोसेसर के रूप में और मजबूत करेगा।
*पेटीएम के लिए क्यों है अहम*
यह लाइसेंस ज्यादातर बड़ी फिनटेक कंपनियों के लिए एक रेगुलर सर्टिफिकेशन है। लेकिन पेटीएम के लिए यह इसलिए अहम है, क्योंकि इसकी एप्लिकेशन तब मुश्किल में पड़ गई थी, जब आरबीआई ने नवंबर 2022 में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के नियमों का पालन न करने पर इसे लौटा दिया था।
अगस्त 2024 में मिली थी वित्त मंत्रालय की मंजूरी
अगस्त 2024 में, पेटीएम ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जरूरी मंजूरी हासिल कर ली थी, जिससे PA लाइसेंस का रास्ता साफ हो गया था। जब तक उसे सैद्धांतिक मंजूरी नहीं मिल गई, पेटीएम नए मर्चेंट्स को शामिल नहीं कर सकी और उसे सिर्फ मौजूदा मर्चेंट्स को ही सर्विस देने की इजाजत थी।
पेटीएम के पास अभी RBI से मिला हुआ PA-Online लाइसेंस है, जबकि कई दूसरी कंपनियों ने सभी पेमेंट एग्रीगेटर ऑथराइजेशन हासिल कर लिए हैं। कैशफ्री, पाइन लैब्स, पेयू और रेजरपे के पास ऑफलाइन, ऑनलाइन और क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कंपनियों के तौर पर काम करने के लाइसेंस हैं।
कैसे रहा तीन महीने का नतीजा
Paytm:पेटीएम ने चालू फाइनेंशियल ईयर की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,061 करोड़ रुपये के ऑपरेटिंग रेवेन्यू पर 21 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है। वहीं बुधवार को इसका शेयर 43.25 रुपये या 3.48 फीसदी की मजबूती के साथ 1,286.35 रुपये पर बंद हुआ।
