Wooden blocks with the word IPO and virtual stock graph. Initial Public Offering or stock launch concept.
Share market today:भारतीय शेयर बाजार ने 27 नवंबर को एक नया इतिहास रचते हुए अपना लाइफ टाइम हाई (Nifty-Sensex Lifetime High) छू लिया। खास बात यह है कि निफ्टी ने 14 महीनों बाद पिछला रिकॉर्ड स्तर 26,277 तोड़ते हुए 26,300 के ऊपर मजबूती से जगह बनाई। बाजार में आई इस जोरदार रैली में 5 चुनिंदा शेयरों ने अहम भूमिका निभाई है। फाइनेंस, ऑटो और एविएशन सेक्टर से जुड़े इन शेयरों ने पिछले एक साल में 45% तक रिटर्न दिया है, जिसकी बदौलत निफ्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।
*निफ्टी के 5 सितारा शेयरों के नाम*
बजाज फाइनेंस: बजाज ग्रुप की यह प्रमुख NBFC पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54% तक चढ़ गई है। निफ्टी में यह सबसे अधिक रिटर्न देने वाले शेयरों में शीर्ष पर रही। आज के कारोबार में भी यह स्टॉक 2.7% की तेजी के साथ अपने दिन के उच्चतम स्तर ₹1,038.50 तक पहुंच गया।
इसने दिसंबर 2024 में अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹649.30 को छुआ था। बीते 6 महीनों में यह शेयर 13% चढ़ा है, जबकि पिछले 3 महीनों में इसमें 18% की मजबूती देखी गई है।
मारुति सुजुकी: ऑटो सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने समीक्षा अवधि के दौरान 45% की मजबूत बढ़त दर्ज की है।
आयशर मोटर्स: टू-व्हीलर सेगमेंट की प्रमुख कंपनी आयशर मोटर्स के शेयरों में इस दौरान 44% का उछाल आया है।
श्रीराम फाइनेंस: बजाज फाइनेंस के बाद एनबीएफसी सेक्टर की इस मजबूत कंपनी ने निवेशकों को 43% का रिटर्न दिया है।
इंटरग्लोब एविएशन: एविएशन इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी इंडिगो के शेयरों में भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां स्टॉक ने 39% की बढ़त दर्ज की है।
कैसा रहा Nifty का प्रदर्शन
Share market today:निफ्टी 50 ने पिछले एक साल में 8% से अधिक, यानी 2,000 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है। साल 2025 में अब तक यह सूचकांक 11% से ऊपर चढ़ चुका है और कुल मिलाकर 2,600 अंकों से अधिक की तेजी दिखाई है। बाजार में इस मजबूती के पीछे प्रमुख कारण घरेलू म्यूचुअल फंड्स की लगातार खरीदारी और कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजे माने जा रहे हैं।
