Samvidhan Divas 2025: यह कार्यक्रम बुधवार को संसद के केंद्रीय हाल में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और अन्य संसद सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

*इस अवसर पर,राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे।*
वास्तव में, 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने की स्मृति में, सरकार ने 2015 से संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से साझा किए गए एक बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति के भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष और उप राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नौ भाषाओं में तैयार संविधान का डिजिटल लोकार्पण भी होगा।

नौ भाषाओं में संविधान का लोकार्पण
Samvidhan Divas 2025:केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा इसे तैयार किया गया है। संविधान को मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोड़ो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया भाषाओं में अनुवादित किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्माननीय व्यक्तियों के साथ राष्ट्रपति संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे।
