Health Tips :फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीवी एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और पोषण का बेमिसाल संगम माना जाता है? इस फल का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के फायदें मिल सकते हैं। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम एवं फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलेट जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को विभिन्न समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। इसे आप अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चलिए, अब जानते हैं कि कीवी खाने से हमें क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
**कीवी को डाइट में कैसे शामिल करें:**
कीवी को आप अपनी डाइट में कई तरीकों से जोड़ सकते हैं।इसे फल के रूप में खा सकते हैं. इसका सलाद बना सकते हैं।या कीवी स्मूदी. को ट्राई करें. प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यह कीवी स्मूदी ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है. इसे बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करेंगे. इसे बनाना बहुत आसान है
*कीवी खाने के फायदे*
1. आंखों-
कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. रोजाना कीवी को डाइट में शामिल कर आंखों को हेल्दी रख सकते हैं
2. ब्लड प्रेशर-
कीवी में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
3. कब्ज-
अगर आप कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान, तो कीवी का करें सेवन. क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है.
4. स्किन-
कीवी में विटामिन सी और ई होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं.
5. हार्ट-
कीवी में फाइबर और पोटैशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा है.
6. इम्यूनिटी-
कीवी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचा सकती है
(Disclaimer: यह सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Super 36 News इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
