A glass jar full of coins and plant growing through it with some coins and plant leaves. Concept of savings, interest, fixed deposits, pension, social security cheque.
Mutual fund returns calculator:आजकल म्यूचुअल फंड एसआईपी का नाम हर कोई जानता है इसमें कोई नई बात नही है। अच्छे रिटर्न के वजह से लोग तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। आज हम एसआईपी की गणना करके देखेंगे कि यदि हम हर महीने 6000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 12 साल के बाद हमारा कुल फंड कितना बनेगा।

*गणना*
- निवेश रकम- हर महीने 6000 रुपये
- निवेश अवधि- 12 साल
- निवेश रिटर्न- 12 फीसदी
यदि कोई व्यक्ति हर महीने 6000 रुपये की SIP करता है, तो उसे 12 साल बाद 12 प्रतिशत रिटर्न की के हिसाब से लगभग 19,34,000 रुपये मिल सकते हैं। इसके अनुसार आपके द्वारा निवेश की कुल राशि 8,64,000 रुपये होगी। इसके साथ–साथ, आपको 10,70,000 रुपये का लाभ भी मिल सकता है। ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड में मिलने वाले रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं।
**एक आदर्श पोर्टफोलियो कैसे तैयार करें?**
अगर आप एक संतुलित और प्रभावशाली पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों को स्पष्ट करना आवश्यक है। इन लक्ष्यों को तीन श्रेणियों में बाटा जा सकता है: शॉर्ट टर्म (एक से पांच साल), मिड टर्म (पांच से सात साल) और लॉन्ग टर्म (सात साल से ज्यादा)।

Mutual fund returns calculator:”यदि आपके बच्चों की शिक्षा का खर्च अगले 10 वर्षों में आने वाला है और आप अपने पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट में रखते हैं, तो वह राशि कभी बढ़ नहीं पाएगी। ऐसे में आप अपने निवेश को इक्विटी में करने पर सोचना करना चाहिए। सरल शब्दों में कहें, तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सही साधन का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण है।”
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। Super 36 News बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
