अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार दूसरी रात भी भीषण झड़प, 4 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई तीसरी शांति वार्ता विफल रही, जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव गहरा गया . 2 रातों से बॉर्डर पर सेनाओं का टकराव चल रहा हैं जिससे बीती हुई रात संघर्ष मेय गया उसमे आम लोगों ने भी जान गंवाई . रॉकेट-मोर्टार अटैक फायरिंग, गोलाबारी, में कई लोगों के घायल होने का संकेत है.

Afghanistan Pakistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में दूसरी रात भी सेनाओं के बीच मुठभेद संघर्ष . पाकिस्तान सीमा पर लगातार दूसरी रात कंधार प्रांत के स्पिन बोलदक में भीषण झड़प हुई, बताया जा रहा है की जिसमें 4 लोग मारे गए और करीब 80 लोग घायल हुए, जो पास ही के अस्पताल में भर्ती हैं. पाकिस्तानी सेना पर अफगानिस्तान और तालिबान ने बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया है. वहीं झड़पों में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा .
बॉर्डर इलाकों से लोग करने लगे पलायन
पाकिस्तानी सेना के हमलों की कारण सीमावर्ती इलाकों में विस्थापन बढ़ गया है और हजारों लोग खाने-पीने की चीजों और इलाज-दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं. बॉर्डर पर लगे एंट्री गेट को भी तोड़-फोड़ दिया गया है. आरोप हैं कि अफगान सेना ने पाकिस्तान के माजल गली और लुकमान गांव में मोर्टार दागे, जिससे लोगों के घरों में आग लग गई और वे जान बचाने के लिए भाग गए. अब दोनों देशों ने लोगों को बॉर्डर एरिया खाली करने का आदेश दे दिया है.
फेल हुई दोनों देशों की तीसरी शांति वार्ता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने बताया कि पिछले हफ्ते अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता विफल हो गई, जिसके 2 दिन बाद 5 दिसंबर की रात को अफगान सेना और तालिबानी लड़कों ने डूरंड लाइन पर फायरिंग की. स्लिप बोलदक इलाके में पाक सेना को टारगेट करके फायरिंग की और फिर रॉकेट-मोर्टार दागे. जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भी फायरिंग की. 7 दिसंबर की रात फिर इसी तरह का टकराव हुआ.
फ्रेंडशिप गेट भी हुआ डैमेज
बीती रात हुए टकराव में बलूचिस्तान को कंधार से जोड़ने वाले फ्रेंडशिप गेट को किया डैमेज . दोनों ओर से गेटों पर रॉकेट छोड़े गए. तोड़-फोड़ करते हुए कर्मचारियों को भगा दिया . फिर छोटे छोटे गांवों को टारगेट करके फायरिंग शुरू की गई और गोले छोड़े . पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की ओर से बात आई.अगर अफगानिस्तान जंग चाहता है तो पाकिस्तान भी तैयार है, लेकिन उसके लिए TTP का खात्मा करना होगा , क्योंकि उसने पाकिस्तान में आतंक मचाया हुआ है.
दोनों देशों में 9 अक्टूबर से टकराव के हालात
9 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन पर गत हुआ टकराव . पाकिस्तान के ठिकानों को टारगेट करते हुए सेना ने तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की . इसे जंग का ऐलान कहते हुए जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान पर हमला बोला . कई दिनों तक चलते टकराव के बाद 2 बार अस्थायी शांति विराम हुआ, लेकिन शांति वार्ता फेल होने के कारण तीसरी बार दोनों देशों के बीच तनाव और भी गहरा गया .
