छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 8 से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह सत्यापन रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक (रूसा) कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में किया जाएगा।
8 से 12 दिसंबर तक दस्तावेज़ सत्यापन
उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन ने बताया कि 430 पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें-
- सामान्य वर्ग: कुल 538 (164 महिला, 374 पुरुष)
- ओबीसी वर्ग: कुल 190 (56 महिला, 134 पुरुष)
- अनुसूचित जाति: कुल 159 (46 महिला, 113 पुरुष)
- अनुसूचित जनजाति: कुल 419 (123 महिला, 296 पुरुष)
- दिव्यांग वर्ग: 91 अभ्यर्थी
- भूतपूर्व सैनिक: 206 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
-
*दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आठ समितियाँ बनाई गईं
- Lab Attendant Recruitment: उच्च शिक्षा विभाग ने कुल आठ टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ये टीमें निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज़ों की जाँच और पुष्टि करेंगी।
