मोटोरोला ने हाल ही में अपने Edge 70 स्मार्टफोन को ग्लोबल स्तर पर पेश किया है। अब ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस मॉडल को बहुत जल्द भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह फोन Edge 60 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा और कहा जा रहा है कि इसके इंडियन मॉडल में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनमें बड़ी बैटरी और बिल्कुल नया डिजाइन शामिल है।
खबरों के मुताबिक Edge 70 एक अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन होगा, जिसका डिज़ाइन अक्टूबर में लॉन्च हुए Moto X70 Ai से प्रेरित बताया जा रहा है।
भारत में कब आएगा Motorola Edge 70?
मशहूर टिप्स्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Motorola Edge 70 को देश में करीब 15 दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसका डिजाइन चीन में उपलब्ध Moto X70 Air जैसा होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm है।
अगर ऐसा हुआ, तो यह फोन सीधे Samsung Galaxy S25 Edge और iPhone Air जैसे प्रीमियम अल्ट्रा-स्लिम मॉडलों को चुनौती देगा।
शक्तिशाली Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरा
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय वर्ज़न में ग्लोबल मॉडल के मुकाबले बड़ा बदलाव होगा।
फोन में मिलने की उम्मीदें—
•Snapdragon 7 Gen 4 SoC
•50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
•वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
•अपडेटेड डिजाइन और बड़ी बैटरी
*कीमत हो सकती है काफी कम*
टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। कीमत की बात करें तो इंडियन मॉडल की कीमत ग्लोबल बाजार की तुलना में काफी कम होने की संभावना है।
•ग्लोबल प्राइस: लगभग ₹80,000
•संभावित भारतीय कीमत: लगभग ₹35,000
ध्यान रहे कि Motorola Edge 60 को कंपनी ने करीब ₹26,000 में लॉन्च किया था, ऐसे में नया मॉडल भी आक्रामक प्राइसिंग के साथ आ सकता है।
