Solapur Car Accident: महाराष्ट्र/ देवदर्शन के लिए निकला नवविवाहित दंपति सड़क हादसे में बुरी तरह फंस गया.उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसके चलते कार में मौजूद पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.नवदंपति गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है
रिपोर्ट्स के मुताबिक
टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस को डैमेज कार की बॉडी काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
सोलापुर में सड़क पर मौत का कहर
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपति और उनके साथियों की कार का भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूल्हा–दुल्हन गंभीर रूप से घायल हैं.हादसा बार्शी तहसील के पांगरी गांव के पास हुआ, जहां कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी प्रयासों के बाद घायलों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हादसे में मारे गए और घायल लोगों की पहचान सामने आई
सूत्रों से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे और सारिका वाघमारे के नाम शामिल हैं. इनके अलावा एक और महिला की मौत हुई है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है.
वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोग वही नवविवाहित दंपति हैं, जिनकी शादी को अभी सिर्फ चार दिन ही हुए हैं. इनमें अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले शामिल हैं.हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.घायलों को तुरंत बार्शी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए लोहे के हिस्से को काटना पड़ा.
सिर्फ 4 दिन पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, अनिकेत और मेघना की शादी अभी हाल ही में 26 नवंबर को हुई थी. शादी के बाद परिवार उन्हें लेकर तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी कार एक तेज़ रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. हादसे को देख रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

