‘हिटमैन’ को देखकर फैंस में बढ़ी हलचल : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने की तैयारी रोहित शर्मा द्वारा किया जा रहा हैं. इस बीच रोहित की फिटनेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. क्या सच में रोहित शर्मा फिटनेस के मामले में नंबर 1 बन गए हैं. आइए जानते हैं. रोहित ने आईपीएल 2025 के बाद अपनी फिटनेस पर काम किया है.
Rohit sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को यानि कल खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. रोहित शर्मा मैच से पहले चर्चा में आ गए हैं, और ये सब का कारण उनकी लाजवाब फिटनेस को बताया गया हैं . सोशल मीडिया पर रोहित की और भी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन तस्वीरों में वह फिट नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा विराट कोहली से आगे
फिटनेस के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली को भी पीछे छोड़ रहे हैं. ऐसा उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा हैं. रांची में खेले जाने वाले वनडे मैच से पहले इंटरनेट पर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर काफी बातचीत हो रही है. रोहित शर्मा की तस्वीरों में वह काफी पतले दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 के बाद से रोहित शर्मा ने अपना वजन कम किया है. और हाल ही में बताया जा रहा हैं की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा की फिटनेस की तारीफ हुई थी. रांची वनडे की मैच से पहले कुछ फैंस तो उन्हें दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बता रहे हैं. रोहित के जज्बे को भी लोग सलाम कर रहे हैं. उनके फैंस का मानना है कि 38 साल की उम्र में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान किया है.

रोहित शर्मा रांची में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. देखा जा रहा है की रोहित 3 छक्के जड़ते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा वह 98 रन बनाते हुए अपने 20 हजार रन पूरे करगे . 133 रन बनाते ही रोहित भारतीय सरजमीं पर वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
