CG Vyapam:छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नवा रायपुर स्थित जल संसाधन विभाग के लिए अमीन पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिखित परीक्षा 7 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से लेकर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसका कुल समय 2 घंटे 15 मिनट होगा।
परीक्षा में शामिल होने जरुरी दस्तावेज :-
•एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट।
•एक मूल फोटो पहचान पत्र।
•साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।
•एग्जाम डे गाइडलाइन — समय से पहले पहुंचना अनिवार्य।
व्यापम ने परीक्षा दिन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इनमें सबसे प्रमुख बात यह है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचना आवश्यक है। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, और इसके बाद कोई भी परीक्षार्थी अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा।
प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र अनिवार्य है :-
•मतदाता पहचान पत्र
•ड्राइविंग लाइसेंस
•पैन कार्ड
•आधार कार्ड
•मूल पहचान पत्र न होने पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
परीक्षा हॉल में इन चीज़ों पर सख्त पाबंदी :-
मोबाइल फोन
हेडफोन, ब्लूटूथ डिवाइस
पर्स, पाउच
इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
कोई भी कागज़, स्लिप या नोट्स
बेल्ट और स्कार्फ
यदि किसी अभ्यर्थी के पास ये वस्तुएं पाई जाती हैं तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य :-
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा। Vyapam ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं:
पुरुष और महिला दोनों के लिए :-
हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनें
ये रंग नहीं पहनना है:
काला
गहरा नीला
गहरा हरा
जामनी
मेरून
बैंगनी
गहरे रंग के पोल्का डॉटेड कपड़े :-
स्वेटर (बिना जेब) पहनना स्वीकार्य है, लेकिन तलाशी के समय उतारना होगा
फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति है
जूरूरी पर प्रतिबंध ;-
किसी भी प्रकार के कान के आभूषण
धातु की जूलरी
भारी सांस्कृतिक अलंकरण
इन सब पर पूर्ण प्रतिबंध है।
विशेष परिस्थितियों वाले उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच:-
जो अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक कारणों से विशेष पोशाक पहनते हैं, उन्हें सामान्य रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना होगा।उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा, जिसके बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
