Comeback on Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की मैदान में वापसी और उन्होंने आते ही कमाल कर दिया . भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में पहला टी20 मैच खेला . पांड्या ने न सिर्फ बल्ले से तबाही मचाई, बल्कि गेंद से भी अपना जादू बिखेरा. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. पांड्या ने अब अपनी वापसी पर बड़ा बयान दिया है. आइये जाने ?
चोट कई बार खिलाड़ियों को अंदर से तोड़ देती है लेकिन अगर वापसी तगड़ा हो, तो उस दर्द को भुलाया भी जा सकता है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच द्वारा हार्दिक ने मैदान पर वापसी की.
हार्दिक पांड्या ने इसकी सबसे शानदार मिसाल पेश की. एशिया कप में चोटिल होने के कारण वो दो महीने तक बाहर रहे. हार्दिक ने अपने कमबैक मैच में तबाही मचाई और ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का किताब जीता. पांड्या वापसी के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे लेकिन उनकी बातों में इमोशन साफ झलक रहा था.

वापसी पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?
हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार कमबैक पर क्या बोला?
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू दिया. इसी बीच उन्होंने अपने रिहैब के बारे में बात की और ये भी कहा कि वो हमेशा अपने देश को खुद से पहले रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हूं. फिटनेस के हिसाब से पिछले 6-7 महीने कमाल के रहे हैं. मैंने पिछला कुछ समय NCA में बिताया. मैं नतीजे से खुश हूं. मैं कभी भी अपने किरदार को लेकर चिढ़ता नहीं हूं.’
इंटरव्यू के दोरान हार्दिक पांड्या ने ऐसा भी कहा की , इससे फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि टीम इंडिया क्या चाहती है. जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं. कई दिन अच्छे और कई बुरे होते हैं लेकिन सोचने का तरीका हमेशा मेरी मदद करता है. अपने करियर में मैंने हमेशा टीम और देश को सबसे पहले रखा है. मेरी यही खासियत है.
हार्दिक पांड्या ने वापसी पर मचाई तबाही
भारत ने पहले बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 चौके एवं 4 छक्के जड़े.
इसी के दम पर टीम इंडिया 175 रन का बड़ा स्कोर बना पाई. जवाब में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया. हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर डाले और 16 रन देकर डेविड मिलर का अहम विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 101 रन से मैच जीता और हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
