Breaking news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई थी। लेकिन अब भारत और अमेरिका के रिश्तों के संदर्भ में सकारात्मक खबर आई है। भारत ने अमेरिका के साथ 7,995 करोड़ रुपये की एक महत्वपूर्ण डील पर हस्ताक्षर किए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के साथ अगले 5 साल की डील की है, जिसके अनुसार अमेरिका भारतीय नौसेना के 24 MH-60R सीहॉक रोमियो हेलीकॉप्टर को तैयार करने से लेकर ऑपरेशनल रखने में मदद करेगा।
दोनों देशों ने लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह फैसला 2025 से 2030 तक लागू रहेगा।
समझौते से क्या लाभ होगा?
यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच ‘फॉलो ऑन सपोर्ट’ के रूप में स्थापित हुआ है। इसके अंतर्गत अमेरिका सीहॉक हेलीकॉप्टर के लिए स्पेयर पार्ट्स, सपोर्ट उपकरण, पायलट और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तथा तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
MH-60R सीहॉक रोमियो हेलीकॉप्टर की विशेषताएँ
24 MH-60R सीहॉक रोमियो हेलीकॉप्टर का निर्माण अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन ने किया है। यह हेलीकॉप्टर किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। अमेरिका ने 2020 में भारत के साथ हुए समझौतों के संदर्भ में ये हेलीकॉप्टर भारत को सौंपे थे।
- यह हेलीकॉप्टर हर मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है।
- रात के अंधेरे में भी यह हेलीकॉप्टर आसानी से टेक ऑफ और लैंडिंग कर सकता है।
- यह हेलीकॉप्टर हेलफायर मिसाइल, टॉरपीडो, सोनोबॉय और रडार से लेस है।
Breaking news:भारत और अमेरिका के बीच हुई डील की खास बात यह है कि अभी तक हेलीकॉप्टर को सर्विसिंग के लिए अमेरिका भेजना पड़ता था, लेकिन अब भारत में ही इसकी सर्विसिंग हो सकेगी।
