OPPO Find X9 : भारत मे OPPO ने Find X9 Series के लिए नया Velvet Red कलर वेरिएंट जारी किया हैं . शानदार बिक्री के बाद उतारे गए इस नए रंग में भी वही दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग, और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.

OPPO Find X9 Series: OPPO ने एक बार फिर अपने प्रीमियम स्मार्टफोन चलाने वाले व्यक्तियों का दिल खुश कर दिया हैं. जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद कंपनी ने भारत में Find X9 Series के लिए नया और स्टाइल से भरा (Velvet Red) कलर को बेस्ट ऑप्शन मान कर पेश किया है. लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस सीरीज को जिस तरह का प्यार मिला है, उसके बाद यह नया रंग उन लोगों के लिए और भी प्रिय हैं. जो हमेशा कुछ अलग और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं. भारत में Find X9 Series को 18 नवंबर को लॉन्च किया गया था और सिर्फ 10 दिनों के अंदर OPPO ने Find X9 का नया Velvet Red वेरिएंट फिर से पेश कर दिया. कंपनी का कहना है कि पहले ही हफ्ते में इस सीरीज की बिक्री पिछली सेल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा रही. इसके बाद इसको मार्केट में लॉन्च करने का प्लान किया गया.
