Train Cancelled:रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर सेक्शन में खुरहंड-डिंगवही-बांदा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। इस कार्य के दौरान, आठ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और सात ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों से समय पर नहीं निकलने की संभावना है
आठ ट्रेनें 5 से 11 दिसंबर तक रद्द
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल दैनिक 11 दिसंबर, 14110 कानपुर सेंट्रल -चित्रकूट दैनिक 11 दिसंबर, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर, 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झासी -बांदा, 64614 बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल दैनिक, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर दैनिक पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
