NTPC Recruitment:रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया है। यदि आप अभी तक RRB NTPC Inter Level 2025 भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो यह आपके लिए एक नया अवसर है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 04 दिसंबर, 2025 कर दिया गया है। जो उम्मीदवार रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा से पहले अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करना चाहिए।

फॉर्म में संशोधन की तिथि
आरआरबी की हालिया आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब उम्मीदवार 07 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2025 के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इससे पहले, फॉर्म में बदलाव की अंतिम तिथि 30 नवंबर के बजाय 09 नवंबर तय की गई थी।
पद संबंधी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के द्वारा एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के अंतर्गत कुल 3058 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 2424 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के लिए, 394 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए, 163 पद जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के लिए, और 77 पद ट्रेन क्लर्क के लिए आवंटित किए गए हैं।
आवश्यक पात्रता मानदंड
एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अतिरिक्त, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
NTPC Recruitment:आरआरबी की ओर से RRB NTPC UG Vacancy के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘RRB NTPC UG Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
