Fake Add:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी और एआई आधारित साइबर अपराधों से निपटने के लिए, सूरजपुर पुलिस ने पहली बार फेसबुक मेटा को नोटिस जारी किया है।
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में फेसबुक पर कई संदिग्ध विज्ञापन सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक नेताओं और सेलिब्रिटीज के एआई द्वारा बनाए गए वीडियो का उपयोग कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
इन वीडियो का इस्तेमाल लोगों को निवेश और आकर्षक ऑफर के बहाने ठगने के लिए किया जा रहा है। नोटिस में मेटा से यह पूछا गया है कि उसने ऐसे साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय अपनाए हैं और इस अपराध में उसकी जिम्मेदारी क्या है।
Fake Add:एडिशनल एसपी संतोष कुमार महतो ने कहा कि यदि मेटा का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो फेसबुक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी और भारत में फेसबुक के शीर्ष अधिकारियों को भी मामले में शामिल किया जा सकता है।
