Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता. जिनके द्वारा एक मददगार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पता चला है की यह जम्मू कश्मीर के रियासी जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक मोहम्मद साजिद नीट एग्जाम की तैयारी करने का बहाना लेकर बठिंडी में रह रहा था. पुलिस की जांच द्बारा पता चला कि वह पाकिस्तान में आतंकी आतंकवादियों के संपर्क में था. और जम्मू – कश्मीर मे बड़ी हमले की तैयारी मे था . आरोपी की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को आरोपी के फोन में मिली धमाके की लोकेशन और बहुत बड़ी सुराग . जिससे पता चला की वह सीमा पार आतंकियों से जुड़ा था और बहुत बड़े धमाके की साजिश मे था .
आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला की
आरोपी को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया जा रहा था और वह कथित तौर पर एक आतंकीवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. और इसके अलावा यह भी पता चला की आरोपी युवक पाकिस्तान और अन्य कई देशों के कुछ नंबरों के संपर्क मे मोबाइल फोन पर था. आरोपी के पास से बरामद हुए डिजिटल उपकरण, जैसे मोबाइल और अन्य समान को जप्त कर लिया गया . बरामद समान की जाँच और विश्लेषण किया जा रहा है .
