Accident :बलरामपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए हैं। इनमें से छह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस सोनौली से दिल्ली की दिशा में जा रही थी, जिसमें सभी नेपाली यात्री शामिल थे।
बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।
तेज रफ्तार यात्री बस (UP22 AT0245) को असम की ओर गर्म कपड़े लेकर जा रहे ट्रक (UP21 DT5237) ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद नेपाली यात्रियों से भरी बस हाईटेंशन लाइन के नीचे आ गई, और शॉर्ट सर्किट से कुछ ही क्षणों में बस भीषण आग की लपटों में समा गई।
Accident :टक्कर के बाद बस धू-धू कर जल उठी। शीशा तोड़कर यात्री बाहर निकले और दूसरों को बचाने की कोशिश की। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई और घायलों को अस्पताल भेजा। कपड़ों से लदा ट्रक भी लपटों में घिर गया। बस में ज्यादातर नेपाल के यात्री थे, जबकि चालक-कंडक्टर लापता हैं।
