TOLL TAX : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने ई-वाहनों को लेकर अहम निर्देश दिए . महाराष्ट्र में ई-वाहनों के लिए टोल माफी का ऐलान किया गया . हालांकि, कुछ जगहों – देशों में अभी भी टोल वसूली की जा रही हैं .
उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) को दी गई टोल की माफी आठ दिनों के अंदर पूरी तरह से लागू की जाए . साथ ही उन्होंने ऐसा भी कहा की, टोल की माफ़ी होने के बावजूद अगर किसी वाहन के मालिक से यदि टोल वसूला गया है तो , उसकी पूरी की पुरी राशि उसे वापिस की जाए.

पूरे प्रदेश में टोल माफी लागू करने के निर्देश.
विधायक शंकर जगताप ने ई-वाहनों पर टोल की वसूली जारी रहने का मुद्दा उठाया था. यह निर्देश प्रश्नोत्तर काल के दौरान दिया गया. इस पर ध्यान देते हुए अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि जब सरकार ने ई-वाहनों के लिए टोल माफी की औपचारिक घोषणा की है, तो अब इससे पीछे हटने का कोई सवाल ही पैदा नही होता .
अध्यक्ष ने संबंधित विभागों को स्पष्ट और तय समय सीमा मे कारवाई के निर्देश दिए ,उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ई-वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में चार्जिंग स्टेशन बढ़ाना और मौजूदा स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है.
Chhattisgarh samachar:आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री
प्रभारी मंत्री दादा भुसे ने यह कबूल किया की , टोल माफी लागू करने में तकनीकी कारणों से करीब तीन महीने की देरी हुई है. उन्होंने यह भी विश्वाश दिलाया कि टोल प्रणाली में आवश्यक सुधार जल्द ही पूरे किए जाएंगे.
