New Ticket Booking Process:मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब बुकिंग प्रक्रिया में यात्रियों को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, जिसके बाद ही उनका टिकट बुक होगा। जानकारी के अनुसार, मध्य रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनों में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली लागू की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस आरक्षण व्यवस्था का लाभ केवल वास्तविक यात्रियों को मिले।
कब लागू होगा नया नियम?
मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नए सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। यह नियम कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर, अधिकृत एजेंटों और IRCTC की वेबसाइट/मोबाइल ऐप—सभी पर समान रूप से लागू होगा।
6 दिसंबर से यह सुविधा 13 ट्रेनों में शुरू की जाएगी, जिनमें दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम सेवाएं शामिल हैं।
CSMT–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में यह नियम एक दिन पहले, 5 दिसंबर से लागू हो जाएगा।
वहीं पुणे–हैदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में नया सिस्टम पहले ही 1 दिसंबर से प्रभावी हो चुका है।
इस तरह, नई व्यवस्था को अलग-अलग ट्रेनों में तय तारीख के अनुसार लागू किया जा रहा है।
ऐसे होगा सत्यापन-
- रेलवे के आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए अब OTP बताना होगा।
- इस सिस्टम के तहत जब यात्री रिजर्वेशन फॉर्म भरकर या मोबाइल एप के जरिए तत्काल टिकट बुक करेंगे तो उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- तत्काल टिकट के आवेदन फॉर्म में जो मोबाइल नंबर रहेगा, उसी नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे बताते ही तत्काल टिकट बुक हो जाएगा।
- इसमें यात्रियों का टिकट तभी सुनिश्चित हो पाता है जब ओटीपी का सफल सत्यापन हो जाता है।
New Ticket Booking Process:आने वाले दिनों में यह OTP आधारित तत्काल रिजर्वेशन सिस्टम सभी और ट्रेनों पर भी लागू किया जा सकता है। इससे रेलवे टिकटिंग में पारदर्शिता आएगी।
