IND vs SA 2nd ODI:टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने वनडे मुकाबलों में धमाकेदार वापसी की। रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 349 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करके दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया।
विराट कोहली ने जहां शानदार शतक जमाकर पारी को संभाला, वहीं रोहित शर्मा ने धुआंधार 57 रन ठोकते हुए छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कप्तान केएल राहुल ने भी अर्धशतक लगाकर मध्य क्रम को मजबूती दी।
गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हुए, जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण विकेटों से अफ्रीकी लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया।
दूसरा वनडे कब और कहां?
सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले से 1-0 की बढ़त पर है और इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम बराबरी करने के इरादे से उतरेगी।
टीम इंडिया में अहम बदलाव
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट की वजह से बाहर हैं, इसलिए कप्तानी की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं।
ऋषभ पंत की वापसी टीम को मजबूती देती है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से बल्लेबाजी और मजबूत नजर आती है।
मैच का लाइव प्रसारण
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।ऑनलाइन दर्शक मैच को जियो-सिनेमा/हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें
भारत: केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रेट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, मार्को जैनसन, एडन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, प्रेनेलन सुब्रायन.
