India vs South Africa ODI:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 30 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार वापसी देखने को मिलेगी।
टेस्ट सीरीज में मिली कड़ी हार को पीछे छोड़ते हुए भारत वनडे फॉर्मेट में मजबूत वापसी का लक्ष्य लेकर उतरने वाली है। रोहित और विराट की एंट्री से टीम का मनोबल बढ़ा है, लेकिन इस बार टीम को रेगुलर कप्तान शुभमन गिल के बिना मैदान में उतरना होगा।
नए कप्तान की कमान में उतरेगी भारतीय टीम
गर्दन की चोट के चलते शुभमन गिल वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी की बागडोर संभालेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ की भी वनडे स्क्वॉड में वापसी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पूरी सीरीज किस तरफ झुकती है।
कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच ?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच?
India vs South Africa ODI:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।
