Cg winter update:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान लगातार नीचे उतर रहा है। माना में न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में इस सीजन का सबसे कम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रिकॉर्ड की गई, जहाँ पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
मौसम विभाग का कहना है कि 30 नवंबर से आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
—
तापमान 13 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के आसपास सक्रिय है।
अनुमान है कि यह तूफान रविवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है।
इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत हल्की या हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।
रायपुर में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।
•अधिकतम तापमान: करीब 28°C
•न्यूनतम तापमान: लगभग 13°C
