Air indigo:हाल ही में, एयरबस ने अपने A320 विमानों के लिए दुनिया भर में सॉफ्टवेयर अपडेट के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की। इसके परिणामस्वरूप, कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। इस स्थिति का सीधा असर भारत की घरेलू उड़ानों पर भी पड़ा, और एयर इंडिया, इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइनों ने अपनी उड़ानों में देरी की आशंका व्यक्त की।
DGCA ने बताया है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बावजूद घरेलू उड़ानों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। एअर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कोई भी उड़ान रद्द नहीं की है। इसके अलावा, इंडिगो ने यह स्पष्ट किया है कि उनके बेड़े में सभी A320 विमानों का सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।
6000 उड़ानें हुई थीं प्रभावित
Air indigo:एयरबस A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण दुनिया भर में 6000 उड़ानें प्रभावित हुईं थीं। खासकर यूरोप में 35 और जापान में 65 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। हालांकि, भारत में कुछ उड़ानों में देरी जरूर हुई, लेकिन कोई भी फ्लाइट रद नहीं की गई।
