Ayushman Card Apply:भारत सरकार ने निम्न-आय वर्ग के परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत,
आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध है। हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत, राज्य के नागरिक ऑनलाइन अपने घर से आयुष्मान कार्ड आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक जिले में विशेष कैंप लगाए गए हैं, जहाँ लोग व्यक्तिगत रूप से जाकर भी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आयुष्मान भारत योजना?
Ayushman Card केंद्र सरकार की योजना Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) के तहत बनाए जाने वाला हेल्थ कार्ड है। यह योजना 2018 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत योग्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाता ह। आयुष्मान कार्ड धारक साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
1. सबसे पहले आपको Ayushman Bharat Beneficiary पोर्टल पर जाना है और Beneficiary पर क्लिक करना है।
2. अब अपको अपना आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबन डालना और कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर मोबाइल में आए OTP से लॉग इन करना है।
3. अगले पेज में आपको राज्य, जिला सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको अपने आधार नंबर से कार्ड के लिए अपनी पात्रता चेक करनी है। यहां आपको परिवार और कार्ड का स्टेटस देखने को मिलेगा।
4. अगर कार्ड का स्टेटस Not-Generated है तो आप Apply Now पर क्लिक कर कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
5. अब आपको पर्सनल डिटेल्स, नाम, डेट ऑफ बर्थ और फैमिली इन्फॉर्मेशन भरनी होगी। इसके साथ ही आपको आधार, राशन कार्ड या दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।
6. अंत में आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी। इसके लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी जेनरेट करना होगा। इस ओटीपी को सब्मिट करने के बाद अपनी डिटेल्स रिव्यू करें और आयुष्मान कार्ड एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करें।