CGPSC PCS Exam 2025:छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC PCS 2025) के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना 1 दिसंबर से शुरू कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है।
*पत्रता और मापदंड *
सीजी पीसीएस 2025 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। जो छात्र अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं या देने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 28 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
**आवेदन प्रक्रिया**
भर्ती में भाग लेने के इच्छुक सभी योग्य अभ्यर्थी स्वयं आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, यहां आवेदन करने का लिंक और चरण दिए जा रहे हैं-
- सीजीपीएससी पीसीएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ONLINE APPLICATION में STATE SERVICE EXAMINATION-2025 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- पंजीकरण होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
-
*आवेदन शुल्क*
- जनरल और छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस देनी होगी। वहीं SC, ST, OBC और PwBD (सिर्फ छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार) के लिए फीस 300 रुपये है। इसके अलावा पोर्टल चार्ज + GST अलग से लगेगा।
*भर्ती विवरण*
CGPSC PCS Exam 2025:इस भर्ती के जरिए कुल 238 पद भरे जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। इसके अलावा 29 पद मुख्य नगरपालिका अधिकारी और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (DSP) के लिए रखे गए हैं।
