Biometric attendance:राज्य सरकार ने प्रशासन में पारदर्शिता, समय पर काम और कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए मंत्रालय महानदी भवन के सभी विभागों में अब आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। यह नियम सोमवार से लागू हो गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अब अवर सचिव से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी उपस्थिति सिर्फ एईबीएएस के जरिए ही दर्ज करनी होगी।
दफ्तर में आने और दफ्तर से वापस जाने—दोनों समय बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना जरूरी होगा। इसके लिए मोबाइल में आधार-आधारित ऐप, मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए बायोमेट्रिक मशीन या कंप्यूटर से जुड़े थम्ब स्कैनर का इस्तेमाल करके हाज़िरी लगाई जा सकती है।
मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन की खरीदी आज से शुरू
किसानों की आय बढ़ाने और दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा योजना) के तहत समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी की तैयारी पूरी की गई है। खरीदी सहकारी समितियों के जरिए होगी, जिससे किसानों को सीधे फायदा मिलेगा।
•मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक होगी।
•अरहर और सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई तक होगी।
•चना और मसूर की खरीदी 1 मार्च से 30 मई तक
होगी।
Biometric attendance:खरीदी के लिए नाफेड उपार्जन एजेंसी के रूप में काम करेगी। फसलों के लिए सरकार ने एकड़ के हिसाब से अधिकतम सीमा तय की है। लाभ पाने के लिए किसानों को कृषि विभाग के किसान पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। नाफेड इसी डेटा के आधार पर उपार्जन और भुगतान करेगी।
