CGPSC Recruitment 2025:छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी 24 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
पात्रता एवं आवश्यक मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास MD / MS / DNB / MSc Medical जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है।
इसके अलावा, 1 जनवरी 2025 के आधार पर उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
विभागवार और विषयवार विस्तृत योग्यता एवं नियमों की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ने की सलाह दी जाती है
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Latest में जाकर Online Application पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर ASSISTANT PROFESSOR [DEPT. OF MEDICAL EDUCATION]-2025 पर क्लिक करना है।
- पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म भर लें।
- अब कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग एवं छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी (केवल छत्तीसगढ़ निवासी) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है।भर्ती विवरण
CGPSC Recruitment 2025:इस चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में कुल 125 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
