Bharti Airtel price:आज बुधवार को प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बेचने की सूचना से भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट का सामना करना पड़ा है। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले बंद स्तर 2160.75 रुपये की तुलना में सुबह 2105.00 रुपये पर शुरू हुआ और लगभग साढ़े 9 बजे 44 रुपये यानी 2.04 फीसदी की कमी के साथ 2116.75 रुपये पर पहुंच गया।
सूचना के अनुसार,
भारती एयरटेल के शेयरों की एक बड़ी ब्लॉक ट्रेड में बिक्री की जाने वाली है, जिसमें इसकी मुख्य प्रमोटर कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ICIL) लगभग 3.43 करोड़ शेयर बेचने का इरादा रखती है।
7195 करोड़ रुपये के शेयरों की होगी बिक्री
यह ट्रांजैक्शन एक ब्लॉक डील विंडो के माध्यम से की जाएगी, जिसमें कंपनी की इक्विटी का लगभग 0.56% शामिल है। इस बिक्री की कुल वैल्यू लगभग $806 मिलियन है। इसके अलावा, 2,096.7 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर, यह ऑफर NSE पर एयरटेल के अंतिम क्लोजिंग प्राइस 2,161.6 रुपये की तुलना में 3% का डिस्काउंट दर्शाता है।
कितनी रह जाएगी हिस्सेदारी
सितंबर 2025 तक, ICIL के पास एयरटेल में लगभग 1.48% हिस्सेदारी थी। इस नए ट्रांजैक्शन से कंपनी में प्रमोटर एंटिटी की हिस्सेदारी 1% से कम हो जाएगी। डील के बाद, ICIL बची हुई होल्डिंग पर 90 दिन का लॉक-अप लगाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टर्म शीट के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज इस बिक्री के लिए अकेले प्लेसमेंट एजेंट के तौर पर काम कर रही है।*सिंगटेल ने बेची हिस्सेदारी*
इस महीने की शुरूआत में, सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (सिंगटेल) ने एयरटेल में अपने हिस्सेदारी को बेचा। सिंगटेल ने लगभग 0.8% हिस्सेदारी बेची, जो कि कंपनी में निवेश को पुनर्गठित और बेहतर बनाने के लिए की जा रही रणनीति का हिस्सा है।
Bharti Airtel price:यह बिक्री उस समय हुई जब भारती एयरटेल ने दूसरी तिमाही में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी, जिसमें भारत के वायरलेस और एयरटेल अफ्रीका के संचालन में अपेक्षा से बेहतर विकास के चलते कंसोलिडेटेड EBITDA में तिमाही-दर-तिमाही 6% की वृद्धि देखी गई।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। Super 36 News बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
